बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण आभूषण व्यवसायी के घर में घुसकर घर वालों को बंधक बनाकर डकैती की कोशिश की, हालांकि इस दौरान ग्रामीणों के जुटने के बाद बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया। घटना खोदावंद पुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम की है। जहां सजनी ज्वेलर्स के संचालक दशरथ पोद्दार के आवासीय परिसर में छह की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से से बड़ी घटना होने से टल गई