उज्जैन भैरवगढ़ जेल में जश्न: 'आपके आ जाने से' गाने पर वर्दी में नाचे जेल अधिकारी और कर्मचारी, वीडियो वायरल 🕺👮♂️
उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेलकर्मी वर्दी में डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 जुलाई का है, जब जेल अधीक्षक मनोज साहू के जन्मदिन के अवसर पर जेल परिसर में जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान डिप्टी जेलर सुरेश गोयल समेत कई जेल अधिकारी और सुरक्षाकर्मी फिल्म अभिनेता गोविंदा के मशहूर गाने 'आपके आ जाने से' पर जमकर थिरकते और ठुमके लगाते दिखाई दिए।
#UjjainNews #BhairavgarhJail #ViralVideo #MPNews #Sitit24News