उज्जैन: महाकाल सवारी मार्ग के निर्माण कार्यों को 20 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश 🚧🚩
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बाबा महाकाल की सवारी के मुख्य मार्ग (छत्रीचौक से सत्यनारायण मंदिर, हरसिद्धि पाल से रामघाट) का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों और अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण, रिटर्निंग वॉल, ड्रेनेज और अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ 20 जुलाई तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि श्रावण मास में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainMunicipalCorporation #Sitit24News