सिकंदराराऊ: नगला अढू में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने महिला और उसकी ननद को जमकर पीटा, दोनों घायल, रिपोर्ट दर्ज
नगला अढू में बच्चों के विवाद में आरोपियों के द्वारा महिला राखी देवी के साथ जमकर मारपीट कर दी गई जब उसे बचाने उसकी ननद गीता आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस घटना में एक महिला के सिर में गंभीर चोटे आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।