कोटा में कार के अंदर अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, घटना 3 अक्टूबर को शास्त्रीनगर दादाबाड़ी क्षेत्र में शहीद हेम प्लाजा के सामने की है जहां रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार के इंजन में करीब 7 फीट लंबा अजगर घुस गया, कार के पास से गुजर रहे अजगर को आते-जाते लोगों ने कार के अंदर जाते हुए देखा जिसके बाद श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन को सूचना दी गई, सूचना पर स्नेक कैचर गोविन्द शर्मा मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से कार के इंजन की तरफ से अजगर को पकड़कर बाहर निकाला, इसके बाद नया लाडपुरा रेंज में फॉरेस्ट अधिकारी अवनी सिंह जादौन को फोन पर सूचना देकर अजगर को चंबल गार्डन में सुरक्षित छोड़ा गया, सूचना देने वाले का नाम बृजेश जैन बताया जा रहा है।
Sangod, Kota | Oct 4, 2026