कोईलवर: बक्सर पटना फोरलेन पर गिधा गांव के समीप सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
पटना-बक्सर फोरलेन पर गिधा गांव के समीप सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान सकड्डी निवासी अजीत कुमार उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है। मृतक सकड़ी अपने गांव से आरा अपने डेरा पर पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मंगलवार की शाम 7:00 गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने पुलिस घटना की जांच कर रही है