सरधना: डॉक्टर पर अभद्रता और बिना डिग्री ऑपरेशन करने का आरोप, मरीज ने थाने में दी शिकायत; चिकित्सक ने आरोपों को बताया निराधार
सरधना कस्बे के मोहल्ला बुढ़ा बाबू निवासी जहीर अहमद ने तहसील रोड स्थित क्लीनिक चला रहे एक निजी चिकित्सक के खिलाफ थाना सरधना में शिकायत देकर अभद्र व्यवहार करने तथा आवश्यक योग्यता के बिना ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। शिकायत में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।