आरा के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना सूर्य मंदिर के पास हार्डवेयर दुकानदार उपेंद्र कुमार सिंह की हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार सिंह और चाचा विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राजेश ने गोली मारी थी, जबकि विजय ने लाइनर की भूमिका निभाई थी।
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2026