आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी मिल ओवरब्रिज के पास सूर्य मंदिर के समीप अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक स्थानीय हार्डवेयर कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।