मुज़फ्फरनगर: स्ट्रीट लाइट का पोल बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम
मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर स्ट्रीट लाइट का पोल खड़ा करते समय बड़ा हादसा हो गया। पोल में करंट उतरने से 22 वर्षीय मजदूर बंटी कश्यप की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे