बांसगांव: शिवपुर हाटा में अमूल डेयरी की तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़ी मिक्सचर मशीन में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत और चार घायल
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे गगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर हाटा में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। अमूल्य डेयरी की तेज रफ्तार डीसीएम (UP 70PT 2697) ने पीछे से एक ट्रैक्टर (UP 52U 9575) को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार मजदूर हाईवे किनारे खड़ी मिक्सचर मशीन की बेयरिंग टूटने के कारण उसकी मरम्मत कर रहे थे।