भरगामा: विषहरिया पंचायत भवनों में ताला लगा रहता है, स्थानीय ग्रामीणों को होती हैं कठिनाइयां
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पंचायत भवनों में ताला लटका रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि कभी कोई कर्मी आते भी हैं तो फोटो खींचकर चले जाते हैं. इन भवनों में कभी हमने कर्मियों को बैठे नहीं देखा है.