बहराइच: चोरपुरवा में कंबाइन मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के गायघाट के मजरा चोरपुरवा निवासी एक महिला की कंबाइन मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा चोरपुरवा में गेहूं की कटाई कम्बाइन मशीन द्वारा की जा रहीं थी। तभी गांव निवासी सहीदुल पत्नी रज्जब अली मशीन द्वारा छोड़े गेहूं की बाली को एकत्रित करने लगी। कम्बाइन चालक द्वारा मशीन को बैक किया। तभी दबकर महिला की मौत हो गई।