बहराइच: भिंगा कोर्ट पर पेशी के लिए जा रहे बुज़ुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर हादसे मे बुज़ुर्ग हुए घायल पहुंचाए गए अस्पताल
शनिवार को जनपद श्रावस्ती के कल्याणपुर थाना इकौना क्षेत्र निवासी लालजी पुत्र कृपाराम भिंगा कोर्ट परदेसी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भिंगा अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह अपनी विक्की दो पहिया वाहन से जा रहे थे जब उन्हें किसी अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी।