बहराइच: रामनगर कंडा में विवाहिता ने लगाई फांसी,हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कंडा में विवाहिता ने फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। परिजनों ने बताया कि सरिता के जेठ ने उसको कुछ माह पहले मारा पीटा था। जिससे उसकी तबीयत खराब रहती थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस जाच में जुट गई है