बहराइच: विकास भवन सभागार मे माइक्रोआर्ब्ज़वर्स के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित किये गये मास्टर ट्रेनर्स
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिले के क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर माइक्रोआर्ब्ज़वर की तैनाती की जाएगी। मतदान केन्द्र तैनात होने वाले माइक्रोआर्ब्ज़वर को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।