बहराइच: टिकोरा मोड़ इलाके में अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार गजपतिपुर निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल पुत्र शिव बालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर साथ में गांव का ही कोयली बाल बाल बच गया। हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई।