📍 औरंगाबाद | जनसुनवाई से समाधान की ओर
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनता दरबार में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।
सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।
जनहित सर्वोपरि — संवेदनशील प्रशासन, त्वरित समाधान।
#Aurangabad #JantaDarbar #SaatNishchay3 #SabkaSammanJeevanAasaan #PublicService #Bihar #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
2 views | Aurangabad, Bihar | Aug 3, 2026