गरोठ: 151 मीटर चुनरी यात्रा: बंजारा समाज की महिलाओं ने दिखाई अद्भुत आस्था
151 मीटर चुनरी यात्रा: बंजारा समाज की महिलाओं ने दिखाई अद्भुत आस्था गरोठ क्षेत्र में सोमवार को बंजारा समाज द्वारा भक्ति से सराबोर 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा ढाबा गांव से शुरू होकर करीब 35 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दुधाखेड़ी धाम की ओर बढ़ी। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।