कोलायत: कोलायत में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को कानून और दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के निर्देशानुसार मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति श्रीकोलायत में नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की लत से बचने के लिए जागरूक करना तथा जो लोग अभी तक इसकी गिरफ्त में नहीं आए हैं।