तरबगंज: सोझिया में सड़क दुर्घटना में युवक का टूटा पैर पीड़ित के तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज
सोझिया में सड़क दुर्घटना में युवक का टूटा पैर पीड़ित के तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तरबगंज पुलिस ने किया केस दर्ज। रानीपुर निवासी अभिषेक मिश्रा बुधवार को 10 बजे बाइक से तरबगंज बाजार जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका एक पैर फैक्चर हो गया जिसका गोंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।