तरबगंज: चंदहा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक शख्स को पीटा, न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
चंदहा निवासी आशीष कुमार सिंह ने न्यायालय पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि,मेरी जमीन पर दबंग जबरदस्ती निर्माण करना चाहते थे मेरे रोके जाने पर उन्होंने मारा पीटा है।और जब इसकी सूचना पुलिस को देने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित के ऊपर धारा 151 चालान कर जेल भेज दिया।थाना अध्यक्ष अभय सिंह गुरुवार बताया कि,न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।