तरबगंज: कटरा कुटी धाम में शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
कटरा कुटी धाम के ब्रह्मलीन शिक्षक संत सत्यनारायण दास जी महाराज के पावन स्मृति में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां हंस वाहिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नंदकुमार तिवारी ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।