तरबगंज: परसापुर महड़ौर में मोबाइल चार्ज करने के विवाद को लेकर विपक्षी ने मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज
परसापुर महड़ौर में मोबाइल चार्ज करने के विवाद को लेकर विपक्षी द्वारा मां-बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें मां-बेटी को काफी चोट आई है। इस दौरान विपक्षीगणों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।