कासगंज: कासगंज जिले में तैनात सीओ संदीप वर्मा और सीओ शाहिदा नसरीन का तबादला हुआ
कासगंज में तैनात सीओ संदीप वर्मा का स्थानांतरण मेरठ मंडल में मंडलाधिकारी पद पर किया गया है। वहीं, सहावर सर्किल की क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन को सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में लखनऊ भेजा गया है। बदायूं से सीओ रजनीश उपाध्याय मुरादाबाद रेलवे में तैनात सीओ दुर्गेश मिश्रा को कासगंज भेजा है।