गुलाबगंज: ग्राम गुनआ में युवती को भगाकर ले जाने और पिछली घटनाओं के बाद, समाज ने युवक और उसके परिवार का बहिष्कार किया
पिछले दिनों गुलाबगंज के ग्राम गुनआ में एक युवक गांव की ही युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। जिससे गांव में और थाना क्षेत्र में माहौल गर्मा गया था। स्थिति सांप्रदायिक रूप से बिगड़ रही थी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 दिन के भीतर युवक और युवती को दिल्ली से खोज कर गुलाबगंज लाई। इन घटनाओं को देखते हुए समाज ने युवक और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया।