कासगंज: सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा संगिनियों ने बकाया भुगतान न मिलने पर किया प्रदर्शन
गुरुवार की दोपहर 2 बजे जिले की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने बकाया भुगतान न मिलने पर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरना आशाओं ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल के नाम SDM को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में आशाओं ने बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तहत कई मदों का भुगतान अब तक नहीं किया गया