चास: SAIL बोकारो में अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया
Chas, Bokaro | Apr 6, 2026 बोकारो जिले के स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में काम करने वाले अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए अब कार्यस्थल पर ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। इस बाबत विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।सोमवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि नियम की जद में कंपनी में कार्यरत महिला व पुरुष दोनों संवर्ग के कर्मियों को रखा जाएगा।