गुरुग्राम: वन होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्टोरेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सैंडविच के अंदर सफेद रंग का कथित जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है या उसमें दिखाई दे रहा पदार्थ वास्तव में क्या है। मामले में संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
⚠️ खाने की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई जरूरी है।
.
.
.
.
#Gurugram #गुरुग्राम #Gurgaon #FoodSafety #खाद्यसुरक्षा
Fatehabad, Agra | Aug 24, 2026