जमुई: केवाल फरियत्ता गांव के पास बाइक से गिरकर शिक्षिका घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 20, 2026 केवाल फरियता गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गई। घायल शिक्षिका को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लिनिक लेकर चले गए।