चाचा के पुण्यतिथि पर बेटा सिविल सर्जन गया जी का Dr Bhola Bhay द्वारा नवादा में निशुल्क इलाज
#sonusinghjournalist
नवादा में नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप, हजारों लोगों को मिला मुफ्त इलाज नवादा के नारदीगंज क्षेत्र में आयोजित नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप में हजारों लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। खबर: नवादा: जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत काजीविघा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को एक भव्य नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद, गया के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जानकारी के अनुसार, गया के सिविल सर्जन डॉ. भोला भाय के चाचा स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया। स्व नागेंद्र प्रसाद सिंह गया जिले में शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे। आयोजन के माध्यम से उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। डॉ. भोला भाय के प्रयास से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेडिकल कैंप में आंख, नाक-कान-गला, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी, जनरल फिजिशियन (बीपी और शुगर जांच), आर्थोपेडिक्स और पेडियाट्रिक्स सहित कई विभागों के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। शिविर में आए मरीजों की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई और आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान पशु चिकित्सकों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे ग्रामीणों के पशुओं का भी इलाज किया गया। इससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।