ग्वालियर गिर्द: जैन समाज के समाजसेवी के साथ मारपीट, पूजा के विवाद में समाज के ही लोगों का गुस्सा फूटा
जैन समाज के प्रसिद्ध गोपाचल पर्वत तीर्थ स्थल पर पहली बार हिंसा देखने को मिली।अहिंसा के मंदिर में हिंसा होते देख सभी लोगों ने इसकी निंदा की है।पता चला है कि जैन समाज के डी के जैन के साथ पूजा करने के विवाद में वरिष्ठ समाजसेवी अजीत बरैया ने मंगलवार को मारपीट कर दी थी।जिससे उनकी आंख में चोट आई थी इसके बाद बुधवार सुबह समाज के कुछ लोग वहां पहुंचे और उनसे मारपीट की