देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्य नगर, दून विहार, विलासपुर कांडली, अमन विहार और राजपुर स्थित खाला गांव का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अमन विहार में बरसाती नाले पर पुल निर्माण कार्य के निर्देश दिए है.