सासाराम: बबुरा गांव के पास दो बाइक में हुई टक्कर एक बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
बबुरा गांव के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का नाम शोभा देवी एवं मोहित कुमार बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही दरीगांव थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायल को कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल का इलाज की जा रही है। दोनों घायल का स्थिति चिंताजनक है।