सासाराम: चार प्रवेश द्वार पर माल वाहक वाहनों के लगी नो एंट्री से सासाराम शहर की जाम की समस्या से मिली निजात
सासाराम जिला मुख्यालय में जाम की समस्या से निजात को लेकर शहर के चार प्रवेश द्वार पर भारी वाहन व माल वाहक वाहनों की दिन में प्रवेश पर सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक प्रबंध कर दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल गई है। शहर के एसपी जैन कॉलेज चौक, मोकर नहर, कुम्हऊं गेट एवं बाराडीह नहर पर यह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।