सासाराम: सासाराम के कलेक्ट्रेट में एसपी विनीत कुमार ने लगाया जनता दरबार
सासाराम के कलेक्ट्रेट में रोहतास जिला के एसपी विनीत कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में जो लोग अपना समस्या लेकर पहुंचे बारी-बारी से सभी लोगों का समस्या एसपी विनीत कुमार के द्वारा सुना गया। एवं जमीनी विवाद के मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता भी कराया गया। ताकि आए दिन सासाराम में जमीनी विवाद को लेकर कोई घटना न घटे।