मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न, लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा का दिखा असर, व्यापारियों ने SSP को सम्मानित कर जताया आभार
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न होने पर व्यापारियों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को सम्मानित किया। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के बावजूद पुलिस की सक्रियता से कानून-व्यवस्था बनी रही।