दमयंती नगर: शराब दुकानों के विरोध पर कलेक्टर सख्त, देवरान-हिंडोरिया व रेलवे स्टेशन चौराहे पर खुलने वाली दुकानों की जांच के निर्देश
दमोह में हिंडोरिया, देवरान और रेलवे स्टेशन चौराहा क्षेत्र में खुलने वाली शराब दुकानों के विरोध पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सख्ती दिखाई है। रहवासी इलाकों में दुकान खोले जाने के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। देवरान की जांच एसडीएम पथरिया और शहर क्षेत्र की जांच एसडीएम दमोह को सौंपी गई है। कलेक्टर ने कहा आबादी से दूर खुलेगी।