झांसी: पुष्य नक्षत्र में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी, गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर से होगी प्रारंभ
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 झांसी महा नगर में गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर से शुक्रवार 27 जून को शाम पांच बजे से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा महा नगर में भ्रमण को निकलेंगी। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मंगलवार को मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय नौराई व समाज सेवक पंडित पीयूष रावत ने इसकी जानकारी दी है।