बास्तानार: जिला न्यायालय परिसर में 18 जुलाई को चेक बाउंस के मामलों के तहत प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का आयोजन
जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में आगामी 18 जुलाई, को धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के तहत प्रकरणों का निराकरण. हेतु स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।यह विशेष लोक अदालत गोंविद नारायण जांगडे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर के मार्गदर्शन एवं अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश के। द्वारा आयोजित की जाएगी।