वारिसलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 मुड़लाचक गांव एक पुंज में अचानक आग लग गई। इसके बाद अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आधा से अधिक पुंज जल चुकी थी।