मथुरा: वृंदावन में ई-रिक्शा चालक समिति द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान, सड़कों पर झाड़ू लगाकर उठाया कूड़ा, दिया स्वच्छता का संदेश
वृंदावन की यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाली ई-रिक्शा चालक समिति के तत्वावधान में गुरुवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के संरक्षक ताराचंद गोस्वामी एवं अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक झाड़ू लगाकर सड़क से कूड़ा उठाया। समिति के संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि यह अभियान 22 जनवरी तक जारी रहेगा