मथुरा: प्रेम मंदिर के पास जंगल में अज्ञात युवक की हत्या से मचा हड़कंप, कोठरी में मिला रक्त रंजित अवस्था में शव, जांच शुरू
वृंदावन कोतवाली इलाके के सुनरख मार्ग स्थित जंगल में बनी कोठरी में गुरुवार की सुबह करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मृतक के मुंह व सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि किसी भारी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।