फरीदपुर: फरीदपुर की मसाला फैक्ट्रियों पर छापा, हल्दी, धनिया और मिर्च के सैंपल भरे गए
फरीदपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए दो मसाला फैक्ट्रियों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हल्दी, धनिया और मिर्च समेत कई मसालों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने कम्पीटेन्ट इंडस्ट्रियल पार्क स्थित एक फैक्ट्री से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर के तीन नमूने लिए। वहीं भोजीपुरा