सिंगरौली: त्रिमूला कंपनी में गर्म राखड़ गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा, इलाज के लिए वाराणसी किया गया रेफर
बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित त्रिमूला कंपनी में फिर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह श्रमिक जब कंपनी के अंदर काम कर रहा था उसी समय उसके ऊपर गर्म राखड गिरा जिसमें श्रमिक मोहम्मद शरीफ निवासी औरंगाबाद बुरी तरह से झुलस गया। श्रमिक को इलाज के लिए पहले नेहरू अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज अभी जारी है। कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगा है कि वह बिना उपकरण के श्रमिकों से काम कराते हैं।