सिंगरौली: बलियरी में अवैध कारोबार में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की हुई मौत
कोतवाली बैढन के समीपस्थ बलियरी में ट्रैक्टर की टक्कर से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट मृतक बालक की मां मुन्नी बैगा ने बैढ़न कोतवाली में दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद रेत का कारोबार करने वाला ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।