सिंगरौली: बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद तिराहे के पास नगर निगम का साइन बोर्ड गिरा, एक व्यक्ति हुआ घायल
बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद तिराहे के पास नगर निगम द्वारा लगाया गया साइन बोर्ड अचानक गिर पड़ा । यह साइन बोर्ड गिरा उस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक गन्ने का ठेला उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान ठेला चला रहे युवक भी साइन बोर्ड की चपेट में आ गया जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय ले जाकर उसका इलाज कराया फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।