सिंगरौली: निर्वाचन दल से संलग्न कम्युनिकेशन दल के सदस्यों का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण हुआ आयोजित
लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के सम्प्रेषण, रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर गठित कम्युनिकेशन कक्ष से संपर्क एवं निर्वाचन अधिकारी स्तर से निर्वाचन आयोग तक विभिन्न सूचनाओं के सम्प्रेषण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर कम्युनिकेशन दल में संलग्न कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कम्युनिकेशन कक्ष प्रभारी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया।