सिंगरौली: ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के विजेताओं को डीएम और नोडल अधिकारी ने किया पुरस्कृत
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान के सिलसिले में सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण दिनांक 03 अप्रैल 2024 को कुल 3385 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिन्हें आज प्रमाण पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।