जमुई: बिसनपुर हाई स्कूल के पास अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में निजी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | May 29, 2026 बिशनपुर हाई स्कूल के पास शुक्रवार की अहले सुबह 4:00 बजे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक को गोली मार दी। एक गोली शिक्षक के कंधे से नीचे लगकर आर पार हो गई। जिससे शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फौरन शिक्षक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।